B.Sc. के बाद क्या करें? विभिन्न फील्ड में बनाएं अपना करियर 

इंटरमीडिएट या +2 पास करने के बाद हम सब ग्रेजुएशन डिग्री के लिए कॉलेज में एडमिशन लेते है। आपने अपने 12th में क्या पढ़ा था, उसी के अनुसार आगे के विषय का चुनाव किया जाता है। B.Sc, B.Com. और B.A. में दाखिला लेना पड़ता है, यदि आपने साइंस से इंटर का एग्जाम दिया है, तो आपको आगे B.Sc. करना चाहिए। इस कोर्स के बाद आप एक अच्छा भविष्य बना सकते है, लेकिन कई ऐसे लोग भी होते है, जिन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। आज हम उन्हीं की मदद करने के लिए आएं है, उन्हें बताएंगे कि B.Sc. के बाद क्या करें और सारे करियर विकल्प के बारे में भी साझा करेंगे। 

अगर आपने ग्रेजुएशन पास कर ली है, तो आपके लिए कई सारे दरवाज़े खुल जाते है। इसके बाद आप पढ़ाई जारी रख सकते है या कोई प्राइवेट सेक्टर ज्वाइन कर सकते है या फिर कोई जॉब के लिए भी तैयारी कर सकते है। इन्हीं सबके बारे में हम आपको बताने वाले है, इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

B.Sc. क्या होता है? 

B.Sc. का फुल फॉर्म Bachelor Degree Of Science होता है, इसे हिंदी में विज्ञान स्नातक कहते है। इस डिग्री को साइंस और टेक्नोलॉजी में डिग्री हासिल करने के लिए किया जाता है। B.Sc. डिग्री को सम्मान की नजरों से देखा जाता है, क्योंकि आज भी हमारे देश में इसकी मांग काफी अधिक है। 

B.Sc. करने में पूरे तीन साल लग जाते है, इसमें एडमिशन आप 12th के बाद ही ले सकते है। साइंस में ग्रेजुएशन करने के लिए आपको इंटरमीडिएट में 50% अंक हासिल करने होंगे। कुछ कॉलेज में पढ़ने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है, उसमें पास होने के बाद ही आप सीधे एडमिशन ले पाएंगे। 

B.Sc. डिग्री लेने के लिए आपको 5-6 सब्जेक्ट मिलाकर पढ़ने होते है, पूरे 6 सेमेस्टर होते है। हर वर्ष में 2 सेमेस्टर की पढ़ाई करवाई जाती है, आपको सभी में पास करना होता है। इस कोर्स में आपको फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स, बायोकेमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, जियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, आईटी, आदि पढ़ने को मिलता है। इन्हीं में से एक सब्जेक्ट ऑनर्स के लिए लिया जाता है और अन्य विषयों के कॉम्बिनेशन से इलेक्टिव पेपर चुना जाता है।

B.Sc. के बाद क्या करें? कौन सा कोर्स करना चाहिए?

B.Sc. करने के बाद आप आगे भी कोई कोर्स कर सकते है, जिससे भविष्य में आपको मदद मिलें। साइंस लेकर पढ़ने से आपको ढेर सारे ऑप्शन मिल जाते है, उन्हीं के बारे में यहां आपको अच्छे से बताते है। 

1. M.Sc. में दाखिला ले

बीएससी करने के बाद ज्यादातर लोग एमएससी ही करते है। उन्हें वहीं विषय पढ़ने को मिलता है, जिसमें उन्होंने ऑनर्स किया हो और अपने इलेक्टिव पेपर में उसकी पढ़ाई भी की हो। यह कोर्स 2 वर्षों के लिए होता है, आप सीधे एडमिशन ले सकते है या फिर सेंट्रल लेवल पर आयोजित एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हो सकते है।

बड़े बड़े कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आप IIT JAM, BHU PET, JNUEE, TISS NET, आदि की परीक्षा दे सकते है, मेरिट लिस्ट में आने के बाद आप यहां से एमएससी के लिए जा सकते है। 

2. MCA का चुनाव करें

यदि आपने ग्रेजुएशन में कंप्यूटर लेकर पढ़ाई की है और आपकी इसमें रुचि भी है, तो आप इसी क्षेत्र में आगे कोर्स कर सकते है। यह डिग्री भी दो वर्षों का क्लास लेती है और इसके लिए भी कई एंट्रेंस परीक्षाएं ली जाती है।

आप एमएससी की ही तरह नेशनल लेवल के एग्जाम दे सकते है या फिर अपने अच्छे मार्क्स के साथ डायरेक्ट भी एडमिशन ले सकते है। आपको इस कोर्स में कंप्यूटर लैंग्वेज, कोडिंग और सॉफ्टवेयर के बारे में पढ़ाया जाता है। इसकी मदद से आगे आप टेक्नोलॉजी के फील्ड में अपना करियर बना सकते है। 

3. B.Tech करने का प्लान बनाएं

हालांकि, B.Tech आप 12th के बाद भी कर सकते है, लेकिन यदि आप बीएससी के बाद बीटेक करना चाहते है, तब भी यह संभव है। इसमें फर्क सिर्फ इतना होता है कि इस डिग्री के साथ आप 3 सालों में ही बीटेक पूरा कर सकते है।

इंजीनियरिंग करने के लिए आपको JEE, Advanced JEE, NIIT, BITSAT या AIEEE की परीक्षा देनी होगी। 

4. MBA का ऑप्शन अपनाएं

किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट आगे चल कर एमबीए कर सकते है। यह कोर्स 2 वर्षों का होता है और इसके लिए आपको कैट, मैट, ENMITY, SNAP या आईआईएमटी, जैसे एग्जाम को क्वालीफाई करना होता है।

एमबीए में आपको फाइनेंस, मार्केटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट के बारे में पूरी पढ़ाई करवाई जाती है, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होता है। 

5. LLB कोर्स पूरा करें

अगर आप आत्मविश्वास से भरे व्यक्ति है और भीड़ में भी गलत को गलत और सही को सही बोल सकते है, तो आपको LLB जरूर करना चाहिए। बीएससी के बाद आपको तीन सालों के लिए एलएलबी करना होगा।

इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देने होते है, जैसे DU LAW, CEE, BHU UET, LAW CAT और CCLAT, आदि। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप लॉयर, एडवोकेट या फिर न्यायाधीश बन सकते है। इस क्षेत्र में तभी जाएं, जब आपको साइंस से अतिरिक्त किसी दूसरे फील्ड में जाना हो। 

6. B.Ed. में एडमिशन ले

शैक्षणिक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपको B.Ed. करना चाहिए, आपके ग्रेजुएशन में 50% अंक होने चाहिए। कुछ कॉलेज में मार्क्स में आधार पर एडमिशन ले लिया जाता है, तो अन्य कॉलेजों में दाखिला लेने में आपको एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है।

इस कोर्स को पूरा करने में 2 साल का समय लगता है और इसके बाद आप टीचर, काउंसलर, एजुकेशन रिसर्चर, जैसे काम में जा सकते है। अगर आपमें बच्चों को पढ़ाने की ललक है, तो आपको बीएड की पढ़ाई अवश्य करनी चाहिए। 

7. PGDM कोर्स ज्वाइन करें

बीएससी के बाद आपके पास एक और विकल्प मौजूद है, PGDM, जिसका फुल फॉर्म Post Graduation Diploma of Management होता है। यह कोर्स भी काफी अच्छा होता है, जिसमें मैनेजमेंट से मिलती जुलती पढ़ाई करवाई जाती है।

इस कोर्स को किसी भी सब्जेक्ट को लेकर पढ़ने वाले स्टूडेंट कर सकते है, इसे पूरा करने में एक साल का वक्त लगता है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आसानी से किसी ऑफिस में मैनेजमेंट की नौकरी कर सकते है। 

12वीं कक्षा विज्ञान के बाद क्या करें?

B.Sc. के बाद किस क्षेत्र में करियर बना सकते है? 

यदि आप B.Sc. के बाद सीधे नौकरी करना चाहते है, तो आपको उसके बारे में भी जानकारी जुटा लेनी चाहिए। आपको बता दे कि अन्य विषय के मुकाबले साइंस लेकर ग्रेजुएशन करने पर आपको सबसे ज्यादा विकल्प मिलते है।

आपको जिस भी क्षेत्र में रुचि हो, उसी का चयन करें।अगर आपको यह नहीं पता कि कौन सा ऑप्शन बेस्ट होगा, तो यहां दिए हुए डिटेल्स से आप मदद ले सकते है। 

1. यूपीएससी परीक्षा दे

अगर आपको सीधे सरकारी नौकरी ही करनी है, तो आप यूपीएससी की परीक्षा दे सकते है। अगर आपके दिल में भी A ग्रेड ऑफिसर बनने की चाह है, तो आपको इसकी तैयारी जरूर करनी चाहिए।

यह एग्जाम तीन चरणों में होती है, प्रीलिम्स, मेंस और फिर इंटरव्यू, आपको सभी स्टेप को पास करना होता है। एक बार आप इन्हें पार कर लेते है, तो आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, जैसे बड़े पोस्ट पर नियुक्त हो सकते है। 

2. स्टेट पीसीएस क्लियर करें

अगर आप यूपीएससी की तैयारी कर रहे है, तो आपको इसके साथ स्टेट पीसीएस में भी लग जाना चाहिए। इनका पैटर्न और सिलेबस लगभग एक समान ही होता है। यदि आप इस एग्जाम को क्वालीफाई करते है, तो आप राज्य स्तर के ऑफिसर बन सकते है, जैसे- डीएसपी, बीडीओ, सीओ, आदि।

इसमें भी तीन चरणों में एग्जाम होती है, इन सभी के कट ऑफ मार्क्स को पार करने के अलावा आपको मेरिट लिस्ट में भी आना होता है। 

3. CTET एग्जाम दे

बीएससी के बाद CTET की परीक्षा से आप प्राइमरी और मिडिल स्कूल में बच्चों को पढ़ा सकते है।

लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आपने बीएससी के साथ टीचर ट्रेनिंग या बीएड भी किया हो, तभी इस परीक्षा में शामिल हो पायेंगे। आप आगे किसी भी सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए इस कोर्स के बाद अप्लाई कर सकते है। 

4. SSC CGL की तैयारी करें

आप ऑफिसर बनने के लिए SSC CGL की भी परीक्षा दे  सकते है, इसके लिए आपको खूब मेहनत से तैयारी करनी होती है।

इस एग्जाम के जरिए भी आपको उच्च पद के पोस्ट दिए जाते है, जिनमें से इनकम टैक्स ऑफिसर, ऑडिट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर इन सीबीआई, आदि शामिल है। 

5. RRB के एग्जाम में शामिल हो

RRB का फुल फॉर्म Railway Recruitment Board होता है, जिसके द्वारा युवाओं को रेलवे में भर्ती किया जाता है।

इस बोर्ड के अंर्तगत 12th और ग्रेजुएशन लेवल के परीक्षा लिए जाते है, जिसमें टेक्नोलॉजी और नॉन टेक्नोलॉजी पद होते है। आप किस पोस्ट के योग्य है, उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन दे सकते है। 

6. Banking Sector में जॉब करें

यह मिथ बिलकुल गलत है कि बैंक में काम करने के लिए आपको कॉमर्स ही पढ़ना होगा। आप किसी अन्य सब्जेक्ट की पढ़ाई से भी बैंकिंग सेक्टर में जॉब कर सकते है।

इस फील्ड में जाने के लिए आप IBPS PO, SBI, आदि द्वारा आयोजित किए गए एग्जाम को पास करना होगा। विभिन्न पदों के लिए आपको दो लेवल या फिर तीन लेवल की परीक्षा देनी पड़ती है, इनमें सफल होने के बाद ही आप बैंक में कार्य कर सकते है। 

7. R&D से बने साइंटिस्ट 

अगर आप अपने ही विषय में आगे जॉब करना चाहते है, तो रिसर्च एंड डेवलपमेंट में जा सकते है।

इसमें आप साइंटिस्ट का ऑप्शन चुन सकते है और पीएचडी करने के बाद ISRO जैसे बड़े रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर में आपको कार्य करने का मौका मिल सकता है। 

क्या B.Sc. करना लाभदायक होगा? 

B.Sc. करना सबसे अधिक लाभदायक होता है क्योंकि इसमें आपको कई विषय पढ़ने को मिलते है।

आप बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, फोरेंसिक, फिजिक्स, जियोलॉजी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, आदि से ग्रेजुएशन कर सकते है।

इन विषयों के साथ पढ़ाई पूरी करके आप अनेक फील्ड में करियर भी बना लेंगे। हालांकि, B.Sc. करने के बाद आप कोई भी नौकरी कर सकते है, लेकिन सबसे सूटेबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट होता है। जहां अन्य स्ट्रीम से आपको गिन कर ऑप्शन मिलते है, वहीं साइंस में इनकी लाइन लगी रहती है। 

निष्कर्ष

हमें आशा है कि आपको अब सारी चीज़ें समझ में आ गई होगी कि भविष्य में आप किस क्षेत्र में जाना चाहेंगे। साइंस के किसी विषय के साथ ग्रेजुएशन करना आपके लिए उचित होगा और इसकी पढ़ाई से आगे कई ऑप्शन भी मिल जायेंगे। हमने आज आपको पूरे विस्तार से बताया है कि B.Sc. के बाद क्या करें, उच्च स्तर की स्टडी करें या फिर अपने करियर के बारे में सोचें। आपको अब सारी चीज़ें क्लियर हो चुकी होगी, उम्मीद है यह लेख आपके लिए मददगार रहा होगा। इसी तरह के जानकारी भरे पोस्ट को पढ़ने के लिए हमारे पेज के अपडेट लेते रहें। 

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

Leave a Comment

x