Government जॉब की तैयारी कैसे करें? आसान 11 टिप्स से पाएं सफलता

चाहे दुनिया इधर से उधर हो जाएं, लेकिन युवाओं के बीच सरकारी नौकरी की एक अलग ही चाह है। हमारे देश के लाखों उम्मीदवार इसकी तैयारी में लगे हुए है, लेकिन उन्हें एक सही दिशा का अभाव रहता है। आज भी लोगों के बीच इसकी एक अलग ही धूम मची हुई है, बैंकिंग से लेकर ऑफिसर बनने की होड़ लगी है। आपकी मदद के लिए हम आप का लेख लेकर आएं है, जहां आपको बताएंगे कि Government जॉब की तैयारी कैसे करें ताकि आपको सफलता जल्दी प्राप्त हो। 

यदि आपको पूरी जानकारी लेनी है, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। आपको यह भी बताएंगे कि एक सरकारी जॉब से आपको कितना लाभ मिल सकता है, इसकी तैयारी में कितनी मेहनत करनी होगी, आदि। प्राइवेट जॉब से इस नौकरी में काफी फर्क भी है और जिसने भी सरकारी जॉब हासिल की है, उन्होंने अपना जीवन काफी अच्छे से व्यतीत किया है। 

सरकारी नौकरी करने से क्या फायदा मिलता है?

अगर आपको लगता है कि कोई भी जॉब कर लो, कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, तो आप गलत है। भले आप लाखों की प्राइवेट नौकरी कर ले, लेकिन आपको वो सर्विस नहीं मिल पाएंगी जो आपको सिर्फ गवर्नमेंट जॉब में मिल सकती है। आपको उन्हीं फायदों के बारे में हम विस्तार से बताने वाले है, ध्यान से सभी बिंदुओं को पढ़ें। 

1. एक सिक्योरिटी मिलेगी

सरकारी नौकरी करने से आपको एक सिक्योर नौकरी मिल जाती है। अगर आप किसी प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन में काम करते है, तो वहां कभी भी नौकरी चले जाने का डर बना रहता है। वहीं सरकारी जॉब में ऐसी कोई बात नहीं होती, आपको बस अपना काम अच्छे से करना होता है। यहां सरकार किसी अन्य को आपको जगह नहीं दे सकती है क्योंकि एक लंबी प्रक्रिया के बाद ही अभ्यर्थियों को गवर्नमेंट जॉब दिया जाता है। 

2. हर महीने वेतन प्राप्त होगा

यदि आप सरकारी नौकरी करते है, तो आपको हर महीने तनख्वाह भी मिलती रहेगी। जहां एक ओर प्राइवेट जॉब वाले पेमेंट देने में समय लगा देते है या फिर कोई नुकसान होने पर कई महीनों तक वेतन दिया भी नहीं जाता है। लेकिन एक गवर्नमेंट जॉब में ऐसी कोई समस्या नहीं होती है, महीना पूरा होते ही आपके अकाउंट में सैलरी क्रेडिट कर दी जाती है। 

3. सैलरी के अतिरिक्त सुविधा

आपको बता दे कि इस जॉब में आपको ना सिर्फ सैलरी मिलती है, बल्कि इसके अलावा अन्य सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। ऊंचे पोस्ट पर रहने पर आपको रहने के लिए मकान, आने जाने के लिए वाहन और सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड भी दिए जाते है। इनके अतिरिक्त आपको कई सारे भते भी उपलब्ध करवाएं जाते है, साथ ही मेडिकल इमरजेंसी में भी सरकार के द्वारा मदद भी मिलती है। 

4. अत्याधिक सम्मान प्राप्ति

भले लोगों ने अन्य क्षेत्रों में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया है, लेकिन आज भी लोगों के बीच सरकारी नौकरी को ही अधिक महत्व दिया जाता है। अगर पूरे भीड़ में आप अकेले सरकारी नौकरी करने वाले होंगे, तो आपको ही सबसे ज्यादा पूछा जाएगा। शादी ब्याह में भी सरकारी जॉब वाले की ज्यादा मांग रहती है, उन्हें एक से बढ़ कर एक रिश्ता मिलता है। 

5. रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा

आप किसी दूसरे प्राइवेट नौकरी में चाहे कितने भी पैसे कमा ले, लेकिन रिटायरमेंट के बाद आपको कहीं भी पेंशन नहीं दिया जाता है। 25 से 30 वर्षों तक नौकरी करने के बाद जब आप रिटायर हो जाते है, तब आपको हर महीने सैलरी की तरह ही पेंशन भी दी जाती है। यदि आपकी मृत्यु हो जाती है, तो आपके पार्टनर को हर महीने पेंशन दी जाती है। 

Government जॉब की तैयारी कैसे करें? फॉलो करें 11 टिप्स

अब हम आपको बताएंगे कि गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कैसे करनी चाहिए, इन्हें फॉलो करके आप भी सफलता हासिल कर सकते है। आपकी मदद करने के लिए हम कुछ खास टिप्स लेकर आएं है, जिन्हें अपना कर आने वाले समय में आप भी सरकारी नौकरी हासिल कर लेंगे। 

1. परीक्षा का चुनाव करें

सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको कई विभाग मिल जायेंगे, अब आपको चुनना है कि किस परीक्षा से आप अपने सपनों को पूरा कर सकते है। आप आईएएस ऑफिसर से लेकर किसी बैंक में भी सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते है। हर क्षेत्र में गवर्नमेंट जॉब का विकल्प उपलब्ध है, आप अपनी रुचि के अनुसार उसका चुनाव कर सकते है। किस डिपार्टमेंट में जाने के लिए कौन सा परीक्षा आपको देना होगा, इसके बारे में सारी डिटेल हासिल कर ले। 

2. सिलेबस की जानकारी जुटाएं

एक बार आप इसका चुनाव कर लेते है कि आपको कौन से विभाग में जाना है, तो आप उसी के सिलेबस के बारे में भी सारी जानकारी प्राप्त कर ले। हर विभाग के लिए अलग अलग सिलेबस होता है, इसलिए बिना देखें पढ़ने की शुरूआत ना करें। उसके अनुसार ही सभी को भाग में बांट ले और अपनी तैयारी में जुट जाएं। 

3. अपना रूटीन बनाएं

अब आपको अपना एक रूटीन बनाना है कि किस किस विषय को पढ़ना होगा और दिन भर में आप कितना समय पढ़ाई करेंगे। अपने रूटीन में खाने और ब्रेक का भी समय रखें, ताकि पढ़ने में लगातार मन लगा रहें। अपना टाइम टेबल ऐसा रखा, जिसे आप फॉलो भी कर पाएं। एक तय समय से चलने पर आपको सफलता भी जल्दी मिलती है। आप पढ़ने के लिए घर में भी या फिर किसी लाइब्रेरी में भी जा सकते है। 

4. कोचिंग क्लास ज्वाइन करें

हालांकि, आज के समय में अपने पर भरोसा रहने पर आप किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते है। लेकिन, अगर आप एक सही दिशा में जाना चाहते है, तो उसके लिए कोई कोचिंग संस्थान ज्वाइन कर ले। अगर आपको अपने आस पास वैसा वातावरण मिलता है, जहां हर लोग उसी एग्जाम की तैयारी कर रहे है, तो आपको भी पढ़ने में मन लगता है। ग्रुप बना कर डिस्कस करने से भी आपके ज्ञान में वृद्धि होती है और कहीं गलती होने पर आपके ग्रुप वाले उसके बारे में समझाते भी है। सिलेबस में भी आपको किस पर अधिक ध्यान देना है, इसके बारे में भी कोचिंग में गाइडेंस मिल जाता है। 

5. सभी विषयों को समान महत्व दे

नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है, सिर्फ एक विषय पढ़ने से आप सफल नहीं होंगे। आपके सिलेबस में जितने भी सब्जेक्ट है, उन सभी को बराबर का महत्व दे। सभी के लिए समय बांट ले और उन्हें कंप्लीट करने का टारगेट भी तय कर ले। हर विषय अहम होते है, एक एक अंक भी एग्जाम पास करने में काफी मददगार होते है। 

6. उचित किताबों को पढ़ें

मार्केट में आपको अनगिनत लेखकों के किताब मिल जायेंगे, लेकिन आपको समझने की आवश्यकता है कि उनमें से उचित कौन सा होगा। आप अपने शिक्षकों से इनमें सहायता ले सकते है। जिन्होंने से एग्जाम क्वालीफाई किया है, उनसे भी आप पूछ सकते है क्योंकि उन्हें पता होता है कि किन किताबों से आप सफलता पा सकते है। जो किताबें सिलेबस पूरा कवर करती है, वैसे ही बुक को खरीदें। यदि आपको बाजारों में वो बुक नहीं मिलती है, तो आप ऑनलाइन भी उन्हें मंगवा सकते है। 

7. अपना नोट्स बनाएं 

सिर्फ क्लास करने या पढ़ लेने से सारी चीज़ें याद नहीं हो जाती है, आपको अपने नोट्स भी बनाने होते है। सरकारी नौकरी में आपको मुख्य परीक्षा भी देनी होती है, जिसमें सवालों के जवाब सब्जेक्टिव होते है। उनके लिए आपको अपना नोट्स तैयार करना पड़ता है, ताकि सारी चीज़ें अच्छे से स्पष्ट हो। नोट्स बनाने से आपको जवाब अधिक दिनों तक याद भी रहते है और कॉन्सेप्ट भी अच्छे से क्लियर हो जाती है। आपके उत्तर जितने अच्छे से फ्रेम किए रहते है, आपको स्कोर भी उतने ही अधिक मिलते है। 

8. पिछले वर्षों के सवाल समझें

किसी भी एग्जाम के पैटर्न को समझने के लिए पिछले वर्षों के सवालों को जरूर देखना चाहिए। उन्हें हल करने की भी कोशिश करें, इससे आपको समझ में आता है कि किस तरह से आपको तैयारी करनी होगी। कैसे सवाल कितने मार्क्स के पूछे जाते है, इनके बारे के अच्छे से समझे। आपको लंबे उत्तर कैसे देने होंगे और किस विषय से अधिक प्रश्न होंगे, इन सबमें आपको इन्हीं से सहायता मिल सकती है। 

9. नौकरी करने वालों से गाइडेंस ले

आपके आस पास या कॉनेक्ट में जो भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, आपको उनके संपर्क में रहना चाहिए। उन्हें पता होता है कि कहां गलती करने से बचना चाहिए और पढ़ने की क्या रणनीति होनी चाहिए कि आप भी सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकें। उनसे बात करके आपके अंदर एक उम्मीद की किरण जगी रहती है और लगातार प्रयास करते रहते है। उनसे आप अच्छी किताबों के बारे में भी पूछ सकते है और किस पर अधिक फोकस करना चाहिए, इसके बारे में भी आपको उनसे मदद मिल जाती है। 

10. मॉक टेस्ट हल करें

हर वर्ष आपको विभिन्न प्रकाशन के मॉक टेस्ट मिल जायेंगे या चाहे तो ऑनलाइन भी मॉक टेस्ट दे सकते है। आप जितना ज्यादा सवाल हल करते है, आपके अंदर उतना ही अधिक आत्मविश्वास आता है। मॉक टेस्ट के मार्क्स भी काफी अहम भूमिका निभाते है, इससे आपको पता चलता है कि आपकी तैयारी कैसी चल रही है। कई बार तो मॉक टेस्ट से ही 60% सवाल मिल भी जाते है, जो आपको ज्यादा स्कोर लाने में मदद करते है। 

11. स्वयं को सकारात्मक रखें

ऐसा कई बार होता है कि हम बार बार असफल होने से निराश हो जाते है, ऐसा लगता है कि अब इस दिशा को बदल देना चाहिए। इसी हालातों में आपको स्वयं मोटिवेट रहना होगा ताकि आप अपने लक्ष्य से भटके नहीं। सरकारी नौकरी पाना मतलब समुंदर में डुबकी लगाने के बराबर है, इसके लिए आपको धैर्य रखने की आवश्यकता होती है। यह जॉब भी उसी को मिलती है, जो पूरी लगन और निष्ठा के साथ लगा रहता है। आपको समय समय पर ब्रेक भी लेना चाहिए, आपके वातावरण को पॉजिटिव बना कर रखना चाहिए। ऐसे लोगों से दूरी रखें, जो आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हो या फिर जिनसे आपका मनोबल गिरने लगता हो। उनके ही साथ रहें, जिन्हें देख कर आपको प्रेरणा मिलती है। 

निष्कर्ष: 

हमें उम्मीद है कि आपको आज का लेख पसंद आया होगा और सारी जानकारी भी समझ में आ गई होगी। यदि आपके पास अभी भी कोई अन्य डाउट है, तो उसके बारे में हमसे पूछ सकते है। आज हमने आपको बताया कि Government जॉब की तैयारी कैसे करें, उससे संबंधित हर महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी समझाया है। अगर आप ऐसे ही आर्टिकल पढ़ना चाहते है, तो हमारे साथ जुड़ें रहे और अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें। 

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

Leave a Comment