English में बात कैसे करें? 11 टिप्स फॉलो करके फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीखें 

हमारे देश में अधिकांश लोगों को लगता है कि अंग्रेजी में बात करना काफी मुश्किल है। लेकिन, यह बात बिलकुल भी सत्य नहीं है, आपको बस संयम रखने की आवश्यकता है। आप कुछ तरीके अपना कर कुछ महीनों में इंग्लिश बोलना सीख जायेंगे। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि English में बात कैसे करें, उससे संबंधित सारे महत्वपूर्ण टिप्स भी हमने शेयर की है। 

आपको कुछ खास बातों का ध्यान भी रखना होगा और हर दिन अपनी भाषा में इंप्रूव करते जाएं। आपको हम सारी जानकारी इस आर्टिकल के जरिए उपलब्ध करवाने जा रहे है। इसे अंत तक पढ़ें और अपने लक्ष्य को पूर्ण करें। 

विषय दिखाएँ

English सीखने से क्या फायदा है?

आपमें से कई लोग जानना चाहते होंगे कि इंग्लिश सीखने से क्या फायदा मिलने वाला है। आपको बता दे, अंग्रेजी से आप ढेर सारे लाभ पा सकते है। उन्हीं के बारे में हम एक एक करके आपको बताएंगे। 

  • आप देश या विदेश में किसी से भी बेझिझक बात कर पाएंगे क्योंकि इंग्लिश में आप हर जगह बात करने में सक्षम होंगे। 
  • इंग्लिश सीखने से आप कहीं भी जॉब आसानी से प्राप्त कर सकते है। अधिकांश जगहों में अंग्रेजी बोलने वालों की अधिक महत्व दिया जाता है। 
  • यदि आप इंग्लिश बोलना सीख जाते है, तो अन्यों को भी इसकी शिक्षा दे सकते है। 
  • इंग्लिश से आप विदेशों में बिजनेस भी कर सकते है, दूसरे व्यापारियों से डील करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। 
  • आज भी भारत में अंग्रेजी बोलने वालों को अधिक सम्मान दिया जाता है। यदि आप भी इंग्लिश बोलते है, तो आपको लोग अधिक बुद्धिमान समझेंगे। 

अवश्य पढ़ें:

English में बात कैसे करें? 11 टिप्स को फॉलो करें

अब हम आपको बताने वाले है कि इंग्लिश में बात कैसे कर सकते है, आपको कुछ आसान से तरीके अपनाने होंगे। उन्हीं में के बारे में यहां विस्तार से बताएंगे। हर टिप्स को ध्यान से पढ़ें और उन्हें अपनाने की कोशिश करें। 

1. इंग्लिश ग्रामर की क्लास ले

आपको सबसे पहले कोई इंग्लिश कोचिंग ज्वाइन करना होगा ताकि ग्रामर की सही समझ हो सकें। अपने क्लास को कभी स्किप ना करें अन्यथा आप कुछ पार्ट को मिस कर देंगे और सीखने में देरी होगी। यहां से सही तरीके से आप इंग्लिश सीख पाएंगे और कुछ गलती होने पर गाइडेंस भी मिलेगा। 

2. इंग्लिश के शब्दों को याद करें

आपको इंग्लिश के शब्दों को याद भी करना होगा, इनके बिना लगातार अंग्रेजी में बात करना असंभव है। आप डिक्टनरी की मदद ले सकते है, जहां से आपको विभिन्न शब्दों का अर्थ समझ में आएगा। हर दिन तय करके कुछ कुछ शब्दों को सीखते जाएं और उन्हें इस्तेमाल भी करें। 

3. अंग्रेजी अखबार पढ़ें

आप यदि अंग्रेजी में ही अखबार पढ़ते है, तो आपका कॉन्सेप्ट अधिक क्लियर होता है। यदि हर दिन आप इन्हें पढ़ते है, तो इंग्लिश सीखने में आसानी होती है। प्रतिदिन आपकी अंग्रेजी मजबूत होती जाएगी और जल्दी ही बोलना भी शुरू कर देंगे। जिन शब्दों के अर्थ आपको समझ में ना आए, उसे सर्च करके लिख ले। 

4. इंग्लिश में फिल्में देखें

अपने अंग्रेजी को समझने के लिए मूवी भी इंग्लिश में ही देखें। शुरूआत में सबटाइटल वाले फिल्मों को महत्व दे, जिससे आपको अंग्रेजी अच्छे से समझ आएगी। कभी कभी बिना भाषा समझे भी उनके एक्शन से आपको इंग्लिश सीखने को मिल जाएगा। इंग्लिश में गाने भी सुनें ताकि नए नए तरीके से अंग्रेजी में बात करने सीख पाएं। 

5. शीशे के आगे बोले

यदि आपको इंग्लिश बोलने में हिचक होती है, तो शुरूआत शीशे के सामने बोल कर करें। दूसरों के सामने बोलने से घबराहट होती है, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां ना तो आपको कोई जज करेगा और आप बेझिझक हर टॉपिक पर डिस्कस भी कर पाएंगे। यदि आप आइने के सामने बोल पाते है, तो जल्दी ही दूसरों के भी सामने बोलना शुरू कर देंगे। 

6. इंग्लिश का टेस्ट ले 

आप ऑनलाइन या ऑफलाइन अलग अलग इंग्लिश के टेस्ट में भी शामिल हो सकते है। इससे आपको अपनी कमजोरियों के बारे में पता चलेगा और आपकी तैयारी कितनी है, इसकी भी जानकारी मिलेगी। आप अपनी बोली को रिकॉर्ड भी कर सकते है और जांच सकते है कि कहां आपने गलत बोला। इसलिए, महीने में एक या दो बार टेस्ट जरूर ले। 

7. इंग्लिश में स्पीच दे

आपने अपने स्कूल या कॉलेज में इंग्लिश स्पीच कंपटीशन जरूर देखा होगा। खुद को प्रूफ करने के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। बार बार इनमें भाग लेने से आपका कॉन्फिडेंट लेवल भी बढ़ता है और अंग्रेजी में फर्राटेदार बोलना सीख भी जायेंगे। 

8. दोस्तों से अंग्रेजी में बात करें

जब आप इंग्लिश सीखना शुरू करते है, तो उसका इस्तेमाल भी करें। आपको अपने मित्रों के साथ इंग्लिश में बात करनी चाहिए, उनसे डिस्कस करें। आपस में बात करने से आपकी प्रैक्टिस हो जाती है और एक दूसरे की गलती भी पहचान पाते है। अपनों के बीच बात करने से आपको डर कम लगता है और फिर पूरी दुनिया के सामने बिना रूके बोलना सीख जाते है। 

9.इंग्लिश में किताबें पढ़ें

आप इंग्लिश में किताब भी खरीद सकते है और हर दिन कुछ पन्ने जरूर पढ़ें। किताब पढ़ने की कोशिश करें,  उसे पूरी तरह से समझें भी। आपको अंग्रेजी सीखने में मदद भी मिलती है और इंग्लिश में पढ़ना सीख भी लेंगे। इन बुक से काफी कुछ सीखा जा सकता है और मुहावरे भी अंग्रेजी में देखने को मिल जाते है। 

10. सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें

सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होता है बल्कि यहां से आप ज्ञान भी प्राप्त कर सकते है। यहां आप विदेशियों से दोस्ती करके उनसे भी इंग्लिश सीख सकते है। आपको हर दिन इंग्लिश में कुछ ना कुछ सीखने को भी मिलेगा, इसके अलावा नए नए शब्द भी देखने को मिल सकते है। जिसके बारे में आप डिक्टनरी या फिर गूगल ट्रांसलेट से जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

11. हर दिन प्रैक्टिस जारी रखें

जिस तरह से वाहन चलाते समय हर दिन प्रैक्टिस करनी होती है, उसी प्रकार आपको इंग्लिश सीखते समय भी प्रैक्टिस करनी होगी। शब्दों को नोट करते जाएं, हर दिन अंग्रेजी की किताब पढ़ें और नए नए टॉपिक पर लेख भी लिखते रहें। आप जितना अधिक अभ्यास करते है, आप उतनी जल्दी अंग्रेजी में महारत हासिल कर लेंगे। 

English सीखते समय रखें खास बातों का ध्यान:-

आपको इंग्लिश सीखते समय कुछ अहम बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है। वो कौन सी बातें है, उनके बारे में यहां से जान सकते है। आपको हम उन महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताएंगे। 

1. धीरज के साथ सीखें

अंग्रेजी सीखने में आपको समय लग सकता है इसलिए घबराएं नहीं। एक एक दिन करके कुछ नया सीखते जाएं और अपने में बदलाव भी देखें। कोई भी इंग्लिश एक दिन में नहीं सीख सकता है, 6 महीने से लेकर साल भर तक का समय लग सकता है। अगर आप सच में अंग्रेजी में बात करना चाहते है, तो आपको हिम्मत के साथ आगे बढ़ना होगा। 

2. अपनी गलतियों से घबराएं नहीं

कभी कभी हम गलती होने के डर से बोलना ही बंद करते है, इससे हमारी सारी मेहनत बेकार हो जाती है। यदि कोई आपको टोकता भी है कि आपने क्या गलत बोला है, तो उसे सुधारने की कोशिश करें। गलती करने पर इंग्लिश बोलना छोड़ दे, यह आपको दूसरी गलती हो सकती है। खुद को एक्सेप्ट करें कि आप बोलना सीख रहे है और मिस्टेक इसका ही एक हिस्सा है। 

3. इंग्लिश में सोचना शुरू करें

हम पहले हिंदी में सोचते है और फिर उसे इंग्लिश में अनुवाद करके बोलना शुरू करते है। उस दौरान हमें लगता है कि कुछ गलती ना हो जाएं, बस यहीं हम भूल करते है। आज से इंग्लिश में सोचना भी शुरू कर दे और फिर उसे वैसे ही बोल डालें। आपको अपने मन में यह विचार बिल्कुल नहीं लाना है कि आपको अंग्रेजी बोलने नहीं आती है, इसे अपनी भाषा बनाने की कोशिश करें। 

4. शिक्षकों के संपर्क में रहें

आप जिनसे भी इंग्लिश में बोलना सीख रहे है, उनके संपर्क में हमेशा बने रहें। वो आपको अच्छे से गाइड कर पाएंगे और मिस्टेक को सुधारने की सलाह भी देंगे। समय समय पर आप उन्हें कुछ लेख भी इंग्लिश में लिख कर भेज कर सकते है। यदि आप कुछ ही महीनों में ज्ञान प्राप्त करके क्लास करना छोड़ देंगे, तो आप आगे कभी भी अच्छे से इंग्लिश बोलना नहीं सीख पाएंगे। 

5. अपना लक्ष्य तय करें

आपको तय करना है कि आज कितने नए शब्द सीखने है, कितनी किताबें पढ़नी है और कितने दिनों में ग्रामर सीखना है। इन सभी के एक समय निर्धारित करें, यदि हमारे पास एक लक्ष्य रहता है, तो हम उसे पाने के लिए भरपूर मेहनत करते है। आपको भी कुछ इसी तरह का टारगेट सेट करना है और हर दिन अपने कदम उसकी ओर बढ़ाते रहना है। 

निष्कर्ष:- 

हम उम्मीद करते है आपको सब समझ में आ गया होगा। यदि आपको कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है, तो उसके बारे में कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है। आज हमने आपको बताया कि English में बात कैसे करें, उसके लिए सारे स्पेशल टिप्स भी शेयर किया है। इंग्लिश सीखने से आपको कई फायदे भी मिलते है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़ें रहे और अपने दोस्तों से भी साझा करें। 

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

Leave a Comment

x