Famous कैसे बनें? 7 टिप्स से खुद को बनाएं पॉपुलर 

संसार में लाखों प्रकार के जीव जंतु निवास करते हैं, लेकिन उनमें से मनुष्य सर्वोत्तम होता है। क्योंकि मनुष्य में दूसरे प्राणियों की तुलना में विवेक, बौद्धिक क्षमता, कल्पना क्षमता, उत्सुकता अधिक होती है। अपने विवेक, कौशलता, उत्सुकता के चलते ही आज इंसानों ने ब्रह्मांड की खोज से लेकर के समुद्र की गहराई को भी नापने का क्रेडिट ले रखा है। हम इंसान केवल इतनी सी बातों के लिए ही जाने नहीं जाते हैं, हममें और भी बहुत सारी खूबियां होती है। आज इस लेख के जरिए हम जानेंगे कि famous कैसे बनें, उससे जुड़ें सारे टिप्स के बारे में भी आपसे साझा करेंगे। 

आज के समय में Famous होना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। लेकिन, हां पॉपुलर होने के लिए आपको क्या करना होगा, इस बारे में जानना जरूरी है। आपको हम फेमस होने के लिए बताएंगे और साथ ही इसके फायदे में बारे में भी उल्लेख करने वाले है। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें और जल्दी ही दुनिया की इस भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाएं।

फेमस होने का क्या मतलब होता है?

फेमस होने का सीधा-साधा मतलब यह होता है कि लोगों की नजर किसी इंसान के हर एक गतिविधि पर टिकी हुई हो, या तो उससे प्रेरणा प्राप्त करने के लिए या फिर उसका मजाक बनाने के लिए। इस तरह से फेमस होने में ज्यादा मेहनत करनी नहीं पड़ती है। बस कुछ उल्टे-पल्ट कारनामे करने होते हैं, जिससे कि लोगों के नजर में आया जा सके। इसमें सबसे अच्छा उदाहरण राखी सावंत और ऊर्फी जावेद है। 

हालांकि, इस तरह पॉपुलर होना कोई नहीं चाहता, सबके अपने अलग अलग तरीके होते है। कुछ लोग की आवाज़ सुरीली होती है, तो कुछ के अंदर खास टैलेंट होता है। फेमस वहीं होता है जिसे ज्यादातर लोग जानते है, कुछ लोग उन्हें अपनी प्रेरणा भी मानते है और कुछ उनके लाइफस्टाइल को अपनाने की कोशिश करते है। आप लोगों के बीच दो तरीके से पॉपुलर हो सकते है, टेंपरेरी या फिर परमानेंट, दोनों के अपने ही अलग महत्व है।

Temporary Famous बनना:

आज के समय में दुनिया की हर खबर लोगों के हाथों में पड़े मोबाइल फोन पर होती है। ऐसे में अगर कोई इंसान अचानक से Famous हो जाता है, तो इस बारे में भी उसे जानकारी मिल ही जाती है। हम में से ज्यादातर लोगों ने जाहिर तौर से इस बात को जरूर ही कभी ना कभी महसूस किया होगा। 

रानू मंडल किसी समय में रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगा करती थी। एक लड़के ने उसकी आवाज से प्रभावित होकर उसकी एक छोटी सी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। उसके बाद रातों-रात वह बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो गई। हालांकि उसकी यह पापुलैरिटी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी। रानू मंडल के अलावा और भी ऐसे लोग हैं, जो कुछ समय के लिए पॉपुलर हो जाते है और उसके बाद केवल उनका नाम ही रह जाता है।  

Permanent Famous बनना:

लोग अक्सर ऐसे लोगों को अपना आइडल या फिर रोल मॉडल समझते हैं, जिनमें कुछ खास खूबियां होती है। हालांकि आज के इस सोशल मीडिया के जमाने में फेमस होना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यह मौका लोगों के सामने रख देता है, जिससे कि वह बिना पैसे खर्च किए फेमस हो सकते हैं। लेकिन, फेमस होने के लिए प्रतिभाशाली होना भी जरूरी होता है। 

ऐसे नाम की यदि बात की जाए तो अलग-अलग फील्ड में अलग-अलग लोगों ने अपना नाम बनाया है। जैसे की मोटिवेशन फील्ड में संदीप महेश्वरी, सोनू शर्मा ने अपना नाम बनाया है। वही कॉमेडी के फील्ड में हमेशा आशीष चंचलानी, कपिल शर्मा, भारती, और भुवन बम का नाम देखा जाता है। 

Famous कैसे बनें? फॉलो करें 7 टिप्स

फेमस तो हर इंसान बनना चाहता है और उसके लिए उन्हें कुछ खास तरीके अपनाने होते है। आपकी मदद करने के लिए हम भी आसान से टिप्स लेकर आएं है, इसे फॉलो करके पॉपुलर बनने का सपना एक दिन जरूर पूरा होगा।

1. अपनी खूबी को पहचाने

अगर आप Famous बनना चाहते हैं, तो फिर आपको सबसे पहले खुद को समझना होगा कि आप पर कौन सी ऐसी खास बात है, जो लोगों को आपकी ओर आकर्षित कर सकती है। अपने अंदर की खूबी को पहचानने के बाद बहुत सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसमें आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके Famous हो सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर सबसे पहले तो यूट्यूब आता है, उसके बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम और वेबसाइट इत्यादि होते हैं। 

हालांकि शुरुआत में आपको थोड़ी सी निराशा हो सकती है, क्योंकि शुरू-शुरू में लोगों के द्वारा आपको सबसे पहले जाना जाएगा। उसके बाद आपको पसंद किया जाएगा, तभी आप फेमस हो सकेंगे। इस प्रक्रिया को होने में एक या दो दिन का समय नहीं लगता है, इसमें एक अच्छा खासा समय देना होता है। लेकिन हां Famous होना तो आसान है, पर हमेशा Famous और लोकप्रिय बने रहना मुश्किल है। इस बात का खास ख्याल रखना होगा। 

2. Youtube चैनल बनाएं

आज के समय में अगर कोई फेमस होना चाहता है, बिना ₹1 खर्च किए तो वह यूट्यूब का सहारा ले सकता है। यूट्यूब में कोई भी कहीं से भी अपना अकाउंट बनाकर के अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करके लोगों के दिलों में अपनी जगह बना सकता है। बहुत सारे ऐसे YouTuber है, जिन्होंने इस काम में सफलता तो हासिल कर ही ली है। इसके साथ ही साथ उन्हें लोगों के द्वारा प्यार भी मिलता रहता है।

हालांकि, हाइलाइट होने से एक नुकसान भी होता है। अक्सर पॉपुलर पर्सनेलिटीज को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। तो आपको इस चुनौती के लिए भी खुद को पहले ही तैयार कर लेना होगा। तभी आपकी फेमस होने की यह यात्रा बिना किसी रूकावट के चलती रहेगी। अभी यूट्यूब पर बहुत सारे ऐसे चैनल है, जिनमें मिलियंस सब्सक्राइबर्स है। इस वजह से ना केवल उन्हें अच्छी खासी पैसों की प्राप्ति होती है, बल्कि साथ ही साथ वह लोगों के दिलों में भी अपनी जगह बना चुके हैं। 

3. प्रॉब्लम सॉल्व करना सीखें

इंसानों की जिंदगी चारों ओर से मुसीबत से घिरी पड़ी है। ऐसे में अगर आप किसी भी तरह की प्रोब्लम सॉल्व करना जानते है, तो फिर आप अपने आसपास के लोगों की समस्याओं का समाधान करके भी पॉपुलर बन सकते हैं। पॉपुलर होने के लिए कई सारे रास्ते होते हैं। कभी दूसरों की मदद करके, तो कभी उनकी जरूरतों को पूरा करके, तो कभी बुरे समय में साथ देकर के लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं। 

आपने ऐसे कई लोगों का नाम सुना होगा, जो दूसरों की समस्या हल करके पॉपुलर हो जाते है। चाहे आर्थिक हो, घरेलू या फिर किसी अन्य प्रकार की समस्या। आज हम सब अपने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते है क्योंकि उन्होंने इस देश की कई सारी दिक्कतों को दूर किया है। उन्हें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि उनके महान कार्यों के लिए दूसरों देशों में भी जाना जाता है। लेकिन ध्यान रहे किसी ना किसी कारण से लोग अक्सर पॉपुलर हो जाया करते हैं। लेकिन हमेशा पॉपुलर बने रहना अपने आप में ही एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। जिसका सामना कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। 

4. रियलिटी शो का हिस्सा बनें

आज के समय में अगर आपको गाना, डांस या कुछ अलग आता है, तो आपको उनसे जुड़े रियलिटी शो का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। इन्हें टीवी में दिखाया जाता है और अब तो मोबाइल में भी इसकी सुविधा आ गई है। हर दिन लाखों करोड़ों लोग ऐसे शो देखकर मनोरंजन करते है। यदि आप यहां भाग लेते है, तो आपकी एक अलग पहचान बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। आप अपने दिमाग का भी इस्तेमाल करके इन शो में पार्टिसिपेट कर सकते है। आपने इंडिया गॉट टैलेंट, केबीसी, जैसे रियलिटी शो का नाम तो सुना होगा ही, यहां आने वाले कैंडिड्ट को लोग लंबे समय तक याद रखते है। 

आप सबने नेहा कक्कर, श्रेया घोषाल, धमेंद्र, आदि के बारे में सुना होगा, इन सबने रियलिटी शो में पार्ट लिया था और अब पूरा देश इन्हें जानता है। अगर आपको यह रास्ता अपनाना है, तो ज्यादा दिनों तक टिकना भी होगा। शुरू में ही टीम से आउट होने वालों को लोग याद नहीं रख पाते है। 

5. नए अविष्कार करें

अविष्कार के दम पर तो पूरी दुनिया टिकी हुई है, हमारी दुनिया जंगलों से निकल कर पूरी बिल्डिंग में बदल गई है। यह सब संभव हुआ है इन्हीं नई नई खोज के बदौलत। कभी आपने सोचा है कि अगर इंटरनेट की खोज ना हुई होती, तो क्या आप यह सारी जानकारी पढ़ पाते। हमारे सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक में अनगिनत डिवाइस की आवश्यकता पड़ती है, जिसे किसी ने कभी बनाया होगा। अगर आपको भी कुछ नया बनाना अच्छा लगता है, तो शांति से सोच कर ऐसा ही कुछ हट कर इन्वेंट करें। 

मार्क जुकरबर्ग के बारे में हम सभी जानते है, जिन्होंने अपने कॉलेज के दौरान फेसबुक ऐप बनाया था। आज के समय में इसे अरबों तक इस्तेमाल करते है और जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, जैसे पॉपुलर ऐप पर भी अपना मालिकाना हक जमा लिया है। इसी तरह आप भी कुछ अलग बना कर अपना नाम रोशन कर सकते है। आप जो भी अविष्कार करना चाहते है, उस पर लगातार कार्य करते रहें, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

6. समाज के लिए कुछ करें

जरूरी नहीं कि पूरी दुनिया में ही एक बार में फेमस हो जाएं, आपको इसकी ओर धीरे धीरे कदम बढ़ाना होता है। किसी गरीब की आर्थिक मदद करते है या फिर किसी भूखे को भोजन खिलाते है, तो इससे भी लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ जाती है। किसी बीमार का इलाज करवा दिया या फिर कोई एनजीओ खोल कर जरूरतमंदों को सहारा दे दिया, इन सबसे आप फेमस हो सकते है। 

लॉकडाउन के समय हम सबने सोनू सूद के बारे में सुना था, जिन्होंने कई लोगों को उस महामारी में सहारा दिया था। उनके अलावा हम सभी दशरथ मांझी के बारे में भी जानते है कि उन्होंने कैसे पहाड़ काट कर गांववालों के लिए शॉर्टकट रास्ता बनाया था। ऐसे महान कार्यों से ना आप केवल फेमस होते है बल्कि अच्छे कार्यों से लोगों की दुआ भी लेते है। 

7. अपनी क्रिएटिविटी का सहारा ले

हर किसी के अंदर कोई खास हुनर होता है, जिसकी मदद से भी आप खुद को लोकप्रिय बना सकते है। आप चाहे तो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी क्रिएट कर सकते है, जैसे किसी पेंटिंग को कुछ सेकंड में बना सकते है या फिर एक साथ ढेर सारा खाना बना कर भी रिकॉर्ड बनाया जा सकता है। इनके अलावा अगर आपको कहानी लिखने में भी दिलचस्पी है, तो आप नॉवेल लिख सकते है, जिनकी डिमांड आज के युवाओं के बीच बढ़ती जा रही है। 

अगर बात करें ऑथर की, तो चेतन भगत, दुर्जोय दत्ता, रविंद्र सिंह, आदि के बारे में हम सब जानते है। इन्होंने अपने क्रिएटिविटी के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। इनके द्वारा लिखी गई कहानियों पर तो वेब सीरीज या मूवी भी बन चुकी है। आपको भी अपने स्किल पर काम करना चाहिए और शुरूआत सोशल मीडिया से ही करें, ताकि अपनी कमी के बारे में जान सकें। 

फेमस होने से क्या फायदा है?

अगर आप भी सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहते हैं, तो फिर कहीं ना कहीं आपने भी यह बात जरूर ही गौर की होगी।  कुछ लोग जब फेमस होते हैं, तब उनकी हालत कुछ और होती है और कुछ समय के बाद उनकी पूरी की पूरी काया ही पलट जाती है। ऐसा संभव इसीलिए हो पता है क्योंकि एक नामी व्यक्ति बनने से कई सारे फायदे होते है, उन्हीं के बारे में आपको बताएंगे।

  • एक बार जब आप फेमस हो जाते है, तो आपको अपने घर या समाज में अधिक इज्जत मिलने लगती है। 
  • आस पास के लोग आपको आइडियल मनाने लगते है और आपसे टिप्स लेने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है।
  • कई ऐसी कंपनी भी है, जो पॉपुलर लोगों से अपने प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में विज्ञापन भी करवाते है। इसके बदले आपको अच्छी खासी पेमेंट भी दी जाती है। 
  • अगर आप काफी ज्यादा लोकप्रिय हो जाते है, तो मीडिया वाले भी हर वक्त आपकी तस्वीर या इंटरव्यू लेने के लिए भीड़ लगाएं खड़े रहते है।
  • यदि आप समाज के लिए कुछ अच्छा कार्य करके फेमस होते है, तो इससे लोगों के बीच क्रांति आ जाती है और हर घर में सब आपके ही जैसा बनने की कोशिश करने लगते है। 

निष्कर्ष:

पॉपुलर होना क्या होता है और इससे आपको क्या फायदे मिलते है, इनके बारे में आज के इस लेख में उल्लेख किया गया है। आप भी आज से ही उन सारे टिप्स को फॉलो करना शुरू करें, जिसके बारे में हमने बताया कि famous कैसे बनें। यदि आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो कॉमेंट बॉक्स से पूछ सकते है। आप चाहे तो नामी लोगों को फॉलो करके भी उनसे बहुत कुछ सीख सकते है और आगे चल कर खुद को भी भीड़ से अलग कर पाएंगे। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और दोस्तों के साथ शेयर करें। 

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

Leave a Comment