Patwari Bharti 2022 : पटवारी पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, फटाफट करें आवेदन।

क्या आप उन युवा पीढ़ियों में से हैं जो 12वीं पास कर चुके हैं और अब तक बेरोजगार बैठे हैं। तो आपलोगों के लिए एक अच्छी खबर हम लेकर आए हैं जिसके बारे में हम विस्तार से चर्चा करेंगे इस आर्टिकल में। आपको बता दें कि सरकार की तरफ से पटवारी भर्ती 2022 के लिए बंपर पदों की बहाली की गई है।

अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आज के आज ही पटवारी भर्ती के लिए आवेदन भरे जिसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको यहां बताने वाले हैं। अगर आपको नहीं पता कि पटवारी क्या होता है? इसकी योग्यता क्या है,पात्रता क्या है? इसका कार्य क्या है? यह भी हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं। तो हमारे साथ आप अंत तक बने रहें।

Patwari Bharti 2022 : पटवारी पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती

हर युवा पीढ़ी को नौकरी की तलाश है,क्योंकि आजकल इतनी बेरोजगारी बढ़ रही है कि रोजगार पाना बहुत मुश्किल हो गया हैं। ऐसे में उन युवा पीढ़ी लोगों के लिए सरकार की तरफ से कुछ बहाली की गई है। जो भी युवा 12वीं पास है या ग्रेजुएशन कर चुके हैं नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उन लोगों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। सरकार उन लोगों के लिए 5000 से भी अधिक पदों के लिए बंपर बहाली निकाली रही है। यह बहाली पटवारी भर्ती 2022 के लिए निकाली गई है। 

आपको बता दें कि अगर आप पटवारी भर्ती 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपके अंदर कुछ शैक्षणिक योग्यताएं, कुछ पात्राएं होनी चाहिए जो इस पद के लिए आवश्यक है। जिसकी चर्चा हम आगे करेंगे। सभी लोग अब जानने के लिए उत्सुक होंगे की पटवारी क्या है? किस लिए नियुक्ति की जा रही है? इस पद में कार्य क्या करना है? इसके लिए कितनी वेतन मिलेगी? इसकी योग्यता क्या है?तो सारे सवालों के जवाब आपको हम यहां देंगे तो शुरू करते हैं पहले जान लेते हैं कि पटवारी क्या है?

पटवारी क्या है?

बहुत से लोग हैं जो पटवारी का मतलब नहीं जानते क्योंकि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम है। साधारण शब्दों में अगर आपको बताएं तो पटवारी का मतलब लेखापाल  है पटवारी राजस्व विभाग से होता है। यह ग्रामीण कार्यों को देखता है अगर पटवारी शब्द को सरल शब्दों में परिभाषित करें तो, एक ऐसा व्यक्ति जो किसानों एवं भूपतियों के समस्याओं को सरकार के समक्ष रखता है तथा वह भूपतियों के जमीनों की माप करता हो एवं उसका लेखा-जोखा रखता हो तथा जमीनी विवाद को सुलझा ने वाला हो उसे पटवारी कहते हैं

दूसरे शब्दों में, ऐसा व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्रों के सभी कागजी कार्य पूरा करने वाला, जैसे जमीन संबंधित, खेती या किसान संबंधित, जमीन बंटवारा, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आदि बनाने वाला  एवं लेखा जोखा रखने वाला ही पटवारी कहलाता है?

आगे हम जानेंगे पटवारी के कार्य क्या क्या है?

पटवारी के क्या क्या कार्य हैं?

पटवारी का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े सभी कागजी कार्य को करना है। पटवारी राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है। इसका कार्य लोगों की मदद करना है। लोगों की समस्याओं का सेवा प्रदान करना है। ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े कार्यों को पूरा कर लोगों को सुविधा प्रदान करनाइनका कार्य है। चलिए आपको बता देते हैं कि पटवारी का क्या क्या कार्य है?

  • पटवारी एक लेखापाल होता है जो किसानी एवं भूमि संबंधित सभी कार्यों का लेखा-जोखा अपने पास रखता है।
  • खेती संबंधित कार्यों का लेखा रखना
  • जमीनी संबंधित विवादों को सुलझाना
  • जमीन हस्तांतरण कार्य करना
  • जमीनों के क्रय विक्रय का लेखा जोखा रखना
  • किसान संबंधित समस्याओं को सुलझाना
  • जातीय प्रमाण पत्र बनाना
  • प्रमाण पत्र बनाना
  • मूल निवास प्रमाण पत्र बनाना

पटवारी भर्ती के लिए पात्रता क्या है?

 पटवारी भर्ती पदों के चयन के लिए कुछ मापदंड तय किए गए हैं अगर आप पटवारी पदों में भर्ती लेना चाहते हैं तो आपके अंदर मिलने योग्यताएं होनी आवश्यक है।

  • पटवारी पदों में भर्ती लेने के लिए आवेदन कर्ता को कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। यह नियम पहले थे पर अब बदल दिए गए हैं अब केवल ग्रेजुएट व्यक्ति हैं इस पद के लिए आवेदन कर सकता है।
  • पटवारी पदों में भर्ती के लिए आवेदन कर्ता को computer diploma किया होना आवश्यक है यानी कि कंप्यूटर चलाने आना चाहिए। और अगर Science के student है तो किसी प्रकार का डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है बस इसे कंप्यूटर चलाने आनाजी चाहिए।
  • पटवारी पदों में भर्ती के लिए आवेदन कर्ता की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा में कितने मार्क्स के कितने प्रश्न पूछे जाएंगे ?

पटवारी भर्ती के लिए सरकार की तरफ से 5000 से भी अधिक सीटें खाली हैं जिसके लिए सरकार बहाली की है। इस पद के लिए लाखों की तादाद में लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं और परीक्षा देने की तैयारी भी कर रहे हैं तू यहां हम आपको बता देते हैं कि आपको इस पटवारी पद के परीक्षा के लिए कितने मार्क्स के कितने कितने क्वेश्चन पूछे जाएंगे। पटवारी पद के लिए कुल 150 प्रश्न पूछे पूछे जाएंगे। जोकि 300 मार्क्स के होंगे। यहां आपको बता दें कि जिन प्रश्नों के हल आपको नहीं आते हैं तो कृपया उसे छोड़ दें नहीं तो गलत हो जाने पर आपके सही मार्क्स में काटे जाएंगे।

पटवारी पदों के लिए कौन कौन विषयों से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

  • GK (India level) से  38 question पूछे जाएंगे।
  • Reasoning maths से 45 प्रश्न पूछे जाएंगे
  • Basic computer से 15 questions
  • General English/ Hindi से  22 questions
  • Geography से 30 questions 

पटवारी भर्ती 2022 रजिस्ट्रेशन कराते वक्त लगने वाले आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

  • 10th की मार्कशीट
  • 12th की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

पटवारी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

पटवारी यानी कि लेखापाल,लेखापाल की भर्ती के लिए आपको आवेदन भरने पड़ेंगे। जिसके लिए आपको परीक्षा के 2 से 3 महीने पहले ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर सबमिट करना होगा। पटवारी के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन  रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर आप भी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें किस आर्टिकल में हम आपको पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे ताकि आपको कोई परेशानी ना हो।

  • पटवारी भर्ती के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में https://peb.mp.gov.in/ search करना है।
  • अब आपके सामने एक वेबसाइट खुल जाएगी। अब आपको दो भाषा का ऑप्शन दिया होगा।  जिसमें आपको सुविधा लगता है आप अपने भाषा का चयन कर ले।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आप सिटीजन सर्विस टैग या नागरिक सेवा टावर को सर्च कर सकते हैं इस टाइप के अंदर 2022 के लिए आवेदन लिंक एक्टिव हो जाएंगे।
  • व्यवसायिक परीक्षा बोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • जैसे ही क्लिक करेंगे , वैसे ही आपके सामने ड्रॉपडाउन की सूची दिखाई देगी
  • ड्रॉपडाउन सूची में पटवारी परीक्षा का विकल्प दिया होगा उसे क्लिक करें।
  • अब आपके फोन में एक ईमेल आएगा या फोन नंबर में एक मैसेज आएगा जिसमें रजिस्ट्रेशन का फॉर्म भरते वक्त रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा वह नंबर उस मैसेज में आया होगा
  • स्टेशन नंबर की सहायता से आप एमपी पटवारी के परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने खुलकर आ जाएगा। जिसमें आपको सही-सही सभी जानकारियां भरनी है।
  • जब आपका फॉर्म भर जाएगा तब आप सबमिट पर क्लिक करें सम्मिट पर क्लिक करने के बाद अब आपको
  • आवेदन शुल्क पे करना है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन शुल्क की रसीद का वीरान प्रिंट आउट निकाल ले जब आप परीक्षा देंगे तब आपको यह रसीद दिखाएं होगी
  • अब आपका पटवारी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है इसकी पुष्टि एक मैसेज के द्वारा आपको कर दिया जाएगा

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। अब आप सब जान गए होंगे कि पटवारी क्या है इसका कार्य क्या है पटवारी भर्ती के लिए कौन-कौन सी योग्यताओं का होना आवश्यक है।

पटवारी पदों के लिए कितने मार्क्स के और कितने प्रश्न पूछे जाएंगे।आदि सब जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में दी है। पटवारी  पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे बढ़ा सकते हैं इसकी भी जानकारी हमने आपको यहां दे रखी है तो उम्मीद करते हैं आपको हमारा आर्टिकल आपका पसंद आया होगा तो प्लीज शेयर जरूर करें।

दूसरे लाभदायक पोस्ट पढ़ें

Important Links

WTechni HomeClick Here
Other postsClick Here
Join Telegram ChannelClick Here

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

1 thought on “Patwari Bharti 2022 : पटवारी पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, फटाफट करें आवेदन।”

Leave a Comment