फ्रैंक कैसे बनें? 11 तरीकों से बने बिंदास 

दुनिया में सबका स्वभाव अलग अलग होता है, कोई शर्मिला होता है तो कोई गंभीर, किसी को शांत रहना पसंद है, तो जल्दी ही सबसे घुल मिल जाता है। हमें स्थान के अनुसार अपने बर्ताव में बदलाव लाना चाहिए, लेकिन आज के जमाने में उसी का सिक्का बोलता है, जो बिंदास होता है। आज हम आपको यहीं बताने वाले है कि फ्रैंक कैसे बनें, उसी से संबंधित कुछ खास टिप्स देने वाले है। यदि आप एक खुले विचारों वाले और हसमुख व्यवहार वाले व्यक्ति है, तो सभी आपसे बात करना पसंद करते है। 

यहां आपको वह सारे आसान तरीके बताएंगे जो आपको फ्रैंक बनने में मदद करेंगे। आपको किन बातों का ध्यान रखना है, इस बारे में भी यहां उल्लेख किया जाएगा। आप बस उन्हें फॉलो करने की कोशिश करें और फिर देखिएगा कि कैसे आपके जीवन में रौनक आ जायेगी। अब बिना वक्त गवाएं इस लेख को शुरू करते है, पूरी जानकारी के लिए इसे अंत तक पढ़ें। 

फ्रैंक किसे कहते है?

एक सरल भाषा में कहें तो फ्रैंक उसे कहते है, जो खुल कर अपनी बात रखने में सक्षम होते है। उन्हें खुले विचार के साथ जीना आता है, खुले माहौल में रहना पसंद करते है। उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है और किसी से डरते भी नहीं है। हालांकि, सभी लोग ऐसे नहीं होते है, कुछ लोग बचपन से हो बोल्ड होते है, तो कुछ बड़े होकर बन जाते है। यदि आपको अपने जीवन में एक अहम मंजिल पानी है, तो फ्रैंक होने बहुत आवश्यक है। अगर आप शर्मीले स्वभाव के है, तो कुछ सुझाव को अपना कर बिंदास बन सकते है। 

फ्रैंक कैसे बनें? 11 टिप्स फॉलो करें

इस कलयुग अगर आपने शर्म की, तो आप भीड़ में पीछे रह जायेंगे। कुछ लोगों को अपने बात बोलने में कुछ नहीं सोचना पड़ता, तो कुछ इतने शर्मीले होते है कि कभी अपनी बात रख ही नहीं पाते है। यदि आप पूरी जिंदगी एक दब्बू इंसान बन कर रह जायेंगे, तो आगे काफी दिक्कत हो सकती है। कोई भी आपसे काम निकलवा लेगा और बदले में ठेंगा दिखा सकता है। इसलिए किसी और के लिए नहीं, लेकिन खुद को मजबूत बनाने के लिए जरूर फ्रैंक बनें। आइए, उसी के बारे में हम आपको कुछ अहम टिप्स देने वाले है। 

1. हमेशा कुछ नया सीखें

खुद को बोल्ड बनाने के लिए आपको कुछ ना कुछ नया सीखना चाहिए। यदि हम किसी कार्य में सफलता पा लेते है और एक के बाद एक चीजों को सिख लेते है, तो खूब ब खूब मेंटली मजबूत बन जाते है। इसके बाद किसी से भी बात करने से हिचकते नहीं है। आज से ही उन कामों को करना शुरू कर दे, जो आपने पहले कभी नहीं किया हो। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें और नए नए हॉबी पर मेहनत करना शुरू करें। आप ट्रेकिंग पर जा सकते है, ट्रैवल कर सकते है या फिर कोई अलग आर्ट को अपने जीवन में जोड़ सकते है। 

2. अपने लैंग्वेज पर ध्यान दे

आप बिंदास तभी बन पायेंगे, जब भाषा पर अच्छी पकड़ हो। आप जिस भी लैंग्वेज में बात करते है, उसके ग्रामर पर पूरा ध्यान दे। अगर आप कोई दूसरी लैंग्वेज को पकड़ लेते है, जिसे बोलना नहीं आता है तो कुछ देर में आप आगे बोल ही नहीं पायेंगे। आपके अंदर यह डर रहेगा कि यदि मैंने कुछ गलत बोला, तो सामने वाला हँस सकता है। किताबें पढ़ें, हर दिन न्यूजपेपर पढ़ें, आपको नए नए शब्द देखने को मिलेंगे। 

3. आइने के सामने बात करें

ऐसा संभव नहीं है कि आप घर से निकले और अपनी बातें बोलनी शुरू कर दिए। प्रैक्टिस से ही ऐसा पॉसिबल हो सकता है, हर दिन शीशे के सामने खड़े होकर बात करना सीखें। आपके दिल में क्या है, आप क्या महसूस करते है, किस फिल्म का डायलॉग अधिक पसंद है, उन सभी के बारे में बिना डरें बोलना शुरू करें। आपके अंदर काफी बदलाव आएगा और फ्रैंक बनने की ओर बढ़ पाएंगे। 

4. वर्तमान घटनाओं के खबर रखें

खुद को हमेशा अपडेट रखें, अगर आप बोल्ड बन कर अपनी बात रखते है, तो उसके बारे में पूरी जानकारी भी होनी चाहिए। कभी कभी सुनी सुनाई बातों पर हम भरोसा करके दूसरों के सामने ग्रेट बनते है, लेकिन उसी भीड़ में कोई ऐसा व्यक्ति भी हो सकता है, जो सही तर्क के साथ आपका मुंह बन करवा सकते है। फ्रैंक बनने में यह अहम है कि आपको अपने देश, शहर या विदेशों में घट रही वर्तमान घटनाओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए। 

5. शर्माना बंद करें

खुद के डर को दूर भगाने के लिए आपको शर्म आज ही छोड़ देनी होगी। यदि आप हमेशा शरमाते रहेंगे तो कभी भी किसी से दिल खोल कर बात नहीं कर पायेंगे। अगर आप कोई भी कार्य करने से पहले, उसके परिणामों के बारे में सोच कर घबराते है, तो फिर आप कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। अपने जीवन में बस बिना रूके कर्म करें, उसका परिणाम आपको अच्छा ही मिलेगा। 

6. अपने व्यवहार में बदलाव लाएं

किसी को देख कर भाग जाना, रास्ते में कोई मिले तो उससे नजरें चुराना, जैसी हरकतें बंद कर दे। इन सब कारणों से आप अपने कंफर्ट जोन से कभी बाहर नहीं आ पाएंगे और ना ही दुनिया को सामना करने की हिम्मत होगी। इसलिए जब भी किसी को देखें, उनके साथ बैठ कर बातें करें और हर जान पहचान के व्यक्ति से दिल खोल कर मिलें। इस बर्ताव से आप किसी से भी बात करने में घबराएंगे नहीं और किससे कैसे बात करना है, इस बारे में भी समझ विकसित होगी। 

7. आत्मविश्वास के साथ बात करें

किसी से भी बात करते समय, आंखें मिलाकर बातें करें। कुछ लोग इतना शरमाते है कि आंखें मिलाकर बातें नहीं कर पाते है, जिससे ऐसा लगता है कि आपका मन कहीं और है। आपको इन हरकतों से कोई भी बात करना पसंद नहीं करेगा और आपमें बोल्डनेस की कमी भी नजर आएगी। अगर आप आमने सामने देख कर बात करते है, तो उन्हें आपकी पर्सनेलिटी पसंद आएगी। 

8. नए नए लोगों से मिले

जब तक अजनबियों से बात करना शुरू नहीं करेंगे, तब तक भीड़ का सामना नहीं कर पायेंगे। आपको छोटे से ही शुरूआत करनी होगी, इससे दूसरों के विचार को समझ पायेंगे और अपने विचारों को भी व्यक्त कर पाएंगे। आपको समझ में आएगा कि किस तरीके से बात की जाती है और कुछ सीखने को भी मिलेगा। यदि उन्हें आप में कुछ कमी दिखेगी, तो इस बारे में वो बताएंगे और आप उसमें सुधार कर पाएंगे। 

9. खुद को महान ना दिखाएं

आपको सब कुछ आता है, ऐसा जरूरी तो नहीं है। हर वक्त खुद को ओवरस्मार्ट ना दिखाएं, कभी कभी मात भी खानी पड़ सकती है। दूसरों की भी बात सुननी चाहिए, खुद को महान दिखाने में हर बात को काटना बंद करें। आपके इस बिहेवियर से लोगों को लगेगा कि आप उन्हें नीचा दिखाने में लगे है। 

10. दूसरों को तारीफ जरूर करें

यदि आपको सामने वाले की कोई चीज़ अच्छी लग रही है या उनका लुक अच्छा लग रहा या फिर उनकी कोई क्वालिटी बहुत अच्छी है, तो तारीफ जरूर करें। अपनी तारीफ सुनना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन वहीं बोले जो आपको अच्छा लगा। आप उन्हें और करीब से जान पायेंगे, इससे आपको भी अच्छा लगेगा। अपने मन में जलन की भावना ना रखें कि कोई आपसे अच्छा कैसे हो सकता है, इससे फ्रैंक बनने में दिक्कत आ सकती है। 

11. बॉडी पॉस्चर सही रखें

फ्रैंक या बोल्ड बनने का सबसे बड़ा प्रतीक है एक सही बॉडी पोस्चर। यदि आप खड़े होकर कुछ बोल रहे है और सीधे रहने में असहज फील होता है, तो कभी बुरी बात है। किसी से बात करते समय, अपने हाथों को हिलाते है या फिर पैर बजाते है, तो यह भी गलत आदत है। सीधे खड़े होकर बोल्ड आवाज़ में बोलें और आमने सामने बात करते समय पूरा ध्यान उनकी बातों पर ही रखें। 

फ्रैंक बनते समय रखें कुछ खास बातों का ध्यान:-

फ्रैंक बनने का अब यह बिल्कुल अर्थ नहीं है कि बिना मतलब के भी बोले जा रहे है या फिर दूसरों को नीचा दिखा रहे है। आपको सही और गलत में फर्क भी करने सीखना होगा और कुछ स्पेशल फैक्ट का ध्यान भी रखना होगा। इसके बाद ही आप सही मायने में एक फ्रैंक व्यक्ति बन पायेंगे। 

  • आपको फ्रैंक बनना है, इसका मतलब यह नहीं है कि खुद को सबसे अलग दिखाने के चक्कर में दूसरों का मजाक बनाएं। इस तरीके से लोग आपको फ्रैंक कम, बदतमीज अधिक समझने लगेंगे।
  • सामने वाले की भी बात अच्छे से सुने, कभी कभी लोग खुद ही सारी बातें बोलते है और दूसरे को मौका नहीं देते है। यदि आप ऐसा करेंगे, तो लोग आपसे बात करने से कतराएंगे।
  • आप जिससे बात कर रहे है, उन्हें पहले सहज महसूस कराएं। अगर बिना उसके बारे में सोचें, बोलना शुरू कर देंगे, तो वह व्यक्ति ज्यादा देर तक बात नहीं कर पाएगा। 
  • ओवरस्मार्ट बनने की कोशिश ना करें, कुछ लोग फ्रैंक बनते बनते मुंहफट बन जाते है। आपको सर्वज्ञानी नहीं हो सकते है, वहीं बात बोलें जो आपको पता है। यूं ही बिना पुष्टि के कोई भी तर्क ना दे, अन्यथा आप बेवकूफ लग सकते है। 
  • हर काम के लिए हां ना करें, कुछ लोगों को लगता है कि बिंदास वहीं है, जो दुनिया का हर काम कर सकता है। इन बातों में फंस कर वह कुछ ऐसा कर जाते है कि पूरी लाइफ बर्बाद हो जाती है। 

निष्कर्ष:- 

हमें आशा है कि आपको आज का आर्टिकल काफी पसंद आया होगा और सहायता भी मिली होगी। इस लेख में हमने आपको बताया कि फ्रैंक कैसे बनें, उससे जुड़े 11 टिप्स के बारे में भी व्याख्या किया है। इसके कई फायदे भी है और आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें का ध्यान भी रखना चाहिए। उम्मीद करते है कि आपको हर टिप्स अच्छे से समझ में आई होगी, यदि अब भी मन में कोई और शंका है, तो कमेंट बॉक्स के जरिए पूछ सकते है। इसी तरह के इंफॉर्मेशन से भरे पोस्ट को पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़ें रहे और अपने दोस्तों के भी साथ साझा करें। 

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

Leave a Comment

x